फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश के आसार, गिरेगा पारा

Sun, 08 Dec 2024 08:00 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन अब अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जता दी गई है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत देश के दूसरे राज्य को लेकर आईएमडी ने चेतावनी जारी की है कि 8 और 9 दिसंबर को बारिश हो सकती है। असल में इस समय एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है, उसी वजह से मौसम का मिजाज बदला है। उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार और सोमवार को तराई व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही दिन के पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट से ठंड में इजाफा होगा। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें