Waqf Amendment Bill: बिहार में वक्फ संशोधन बिल को लेकर सियासी घमासान जारी है। अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दलों में से एक राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी इस बिल के खिलाफ खड़ी हो गई है। चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बिल का पुरजोर विरोध करता हूं। पारस के इस बयान ने एनडीए के अंदर मतभेद की बात को उजागर कर दिया है।