उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को प्रलोभन से बचाने के लिए नोएडा के जिलाधिकारी एन. पी. सिंह ने एक वीडियो बनाया है। चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभा रहे एन. पी. सिंह ने इस वीडियो में बताया है कि आम मतदाता किस तरह से नेताओं के प्रलोभन में आने से बच सकता है । वीडियो का मकसद है ज्यादा से ज्यादा लोग चुनाव में हिस्सा लें और वोट जरूर दें।