देश से वीआईपी कल्चर खत्म करने के आदेश के बाद पीएम से लेकर यूपी के सीएम तक सबने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटा ली। बावजूद इसके कई वीआईपी लोग अब भी इसका मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। कैमरा देखने के बाद केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की गाड़ी हटाई गई लाल बत्ती। दूसरी तरफ अधिकारी भी वीआईपी कल्चर छोड़ना नहीं चाहते। अधिकारी की गाड़ी में भी अब तक नीली बत्ती लगी हुई है।