फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का मसाज कराते वीडियो वायरल, गुजरात चुनाव पर होगा बड़ा असर?

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 19 Nov 2022 03:39 PM IST

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुसीबत और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन जेल में मौज की जिंदगी जी रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन जेल में अपनी बैरक में ही मसाज का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह फुटेज सामने आने के बाद दिल्ली की राजनीति में भूचाल आना तय है।सीसीटीवी फुटेज के सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आम आदमी पार्टी आ गई है। फुटेज सामने आने के बाद भाजपा ने आरोप लगाया है कि सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें