आतंकियों की धरपकड़ में जुटी यूपी एटीएस ने शामली से जिस संदिग्ध शख्स अब्दुल्ला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, उसे गुरुवार देर रात छोड़ दिया। एटीएस ने अब्दुल्ला से लैपटॉप, फेसबुक और ई-मेल के बारे में पूछताछ की और फिर पूछताछ पूरी होने के बाद छोड़ दिया। एटीएस को शक था कि अब्दुल्ला कुछ संदिग्ध वेब साइट्स को देखता है और उनसे लगातार जुड़ा रहता है, लेकिन पूछताछ के बाद एटीएस अब्दुल्ला से ज्यादा कुछ नहीं उगलवा सकी और उसने देर रात उसे घर जाने दिया लेकिन पुलिस ने एहतियातन अब्दुल्ला का लैपटॉप और कुछ किताबें अपने पास रख ली हैं।