रूस-यूक्रेन जंग अब एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर आ गया है। अब तक जंग से काफी हद तक दूरी बनाए रखने वाले अमेरिका ने आखिरकार रूस के खिलाफ अपने सैनिक उतार दिए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पुतिन जीत नहीं पाएंगे। साथ ही उन्होंने रूस की घेराबंदी के लिए 12 हजार फौजियों को भेजा है।