आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ औपचारिक गठबंधन की घोषणा से पहले की बड़ी परीक्षा राष्ट्रीय लोकदल ने पास कर ली है। रालोद राज्यसभा चुनाव में अपने सभी नौ विधायकों के वोट भाजपा प्रत्याशी को दिलवाने में सफल रहा है। इस तरह तमाम शंका-आशंका को खारिज करते हुए पार्टी 2024 में एनडीए गठबंधन में साथ मिलकर चलने के लिए सामने आई है।