सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों से पहले आम बजट टालने की याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही एक फरवरी को बजट टलने की सभी आशंकाएं खत्म हो गई हैं। चीफ जस्टिस जे एस खेहर और जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि बजट से आम मतदाताओं की मानसिकता प्रभावित होने का कोई उदाहरण नहीं मिलता, इसलिए बजट को एक फरवरी को पेश करने से नहीं रोका जा सकता।