बरेली कॉलेज गेट के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक ही गिर पड़ा। पेड़ जहां गिरा उसके पास से ही मेन रोड गुजरती है और वहीं पेड़ के नीचे कुछ दुकानें भी मौजूद थीं। दोपहर के वक्त पेड़ के गिरने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल छा गया। देखिए इस रिपोर्ट में कैसे पेड़ ने लोगों की चिंता बढ़ाई।