2024 के लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में कांग्रेस को फिर से अपनै पैरों पर खड़ा करने में जुटे राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का अभियान लगातार जारी है, जिसे अब एक महीने से अधिक समय हो चुका है। इस यात्रा को लेकर राहुल गांधी लगातार मीडिया की सुर्खियों मे भी बने हुए हैं। तमिलनाडु से शुरु हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद से और ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। साथ ही वह तमाम मुद्दे उठाते नजर आ रहे हैं।