देश की सेवा में जान देने वाले जांबाज जवानों की शहादत पर बजने वाली धुन तो आपने सुनी ही होगी! यह संगीत खास तौर से सेना और उनसे जुड़े लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो युद्ध में शहीद हुए। यह धुन इतनी मार्मिक होती है कि इसे सुनते ही हम राष्ट्र के प्रति त्याग की भावना से भर जाते हैं।