फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Municipal Election Results: तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत से गदगद हुए राहुल गांधी

Sat, 14 Feb 2026 08:22 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Telangana Municipal Election Results: तेलंगाना के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत को लेकर पार्टी ने इसे राज्य सरकार की जनहित वाली नीतियों की मंजूरी बताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह नतीजा साफ दिखाता है कि जनता ने सामाजिक न्याय, सम्मान और सबको साथ लेकर विकास की सोच को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत सीधे तौर पर लोगों के भरोसे की जीत है।

राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों के बाद बयान जारी कर कहा कि तेलंगाना निकाय चुनाव में जीत कांग्रेस सरकार की “पीपल-फर्स्ट” यानी जनता को प्राथमिकता देने वाली नीतियों की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य “प्रजाला तेलंगाना” बनाना है, जहां विकास का लाभ हर परिवार तक पहुंचे। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता की है।

बता दें कि, तेलंगाना में 11 फरवरी को 116 नगरपालिकाओं के 2,582 वार्डों में मतदान हुआ था। आए नतीजों में कांग्रेस ने 1,300 से ज्यादा वार्डों पर जीत दर्ज की। यह सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। भारत राष्ट्र समिति यानी BRS करीब 700 वार्डों पर रही। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी मौजूदगी दर्ज कराते हुए लगभग 275 वार्ड जीते। इस तरह कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त के साथ स्थानीय निकायों में मजबूत पकड़ बनाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें