फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejashwi Yadav on Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य पर खुलकर बोले तेजस्वी यादव, बहन पर लगे आरोपों का दिया जवाब

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 26 Sep 2025 04:22 PM IST

Tejashwi Yadav on Rohini Acharya: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार और राज्यसभा सदस्य संजय यादव और रोहिणी आचार्य के बीच तंज और आलोचनाओं की जमकर चर्चा हो रही है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर रोहिणी आचार्य को लेकर तरह-तरह की बातें-बातें होने लगी। लालू यादव को किडनी ना देने से जुड़ी अफवाहों पर रोहिणी आचार्य ने बड़ा बयान दिया था। वहीं, अब इस मामले पर तेजस्वी यादव ने भी रोहिणी पर बड़ा बयान दिया है।

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, लेकिन हम इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाते। हमारा ध्यान सिर्फ़ बिहार के विकास पर है। रोहिणी दीदी मेरी बड़ी बहन हैं, उन्होंने मुझे पाला है। उनके द्वारा दिया गया त्याग आज के समय में दुर्लभ है। उन्होंने मेरे पिता को अपनी किडनी दान कर दी थी। छपरा की जनता चाहती थी कि उन्हें छपरा से टिकट मिले और लालू जी ने लोगों की मांग और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुझाव सुनने के बाद उन्हें टिकट दिया।"

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने रोहिणी आचार्य को लेकर अपने बयान में आगे कहा कि, "रोहिणी पार्टी को मज़बूत कर रही हैं और हमारा आत्मविश्वास बढ़ा रही हैं।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें