RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल तेज प्रताप पर अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है... और तेज प्रताप पर गंभीर आरोप लगाए हैं... हालांकि तेज शुक्रवार को तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले पर सफाई दी... तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट से नोटिस भिजवाने की बात कही... इस दौरान तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव पर गुस्सा निकाला..और कहा कि आकाश यादव को कोई जानता तक नहीं था... पूरे बिहार में उसको कोई पूछता नहीं था। यादव था, इसलिए हमने पूछा... तेज प्रताप यादव यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा है कि आकाश यादव ने अपने मन से बातों को बनाकर बोल रहा है कि हम उसके फ्लैट पर जाते थे... वहीं अब तेज प्रताप यादव शिकायत लेकर थाने पहुंचे हैं... और आकाश यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है... तेज प्रताप ने कहा कि मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं... मेरे पिता बीमार चल रहे हैं और ये हमारे पिता को मारने की साजिश है...