उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं में शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने धरना दिया। इलाहाबाद में शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का आरोप है कि अब भी 7000 से ज्यादा पद रिक्त हैं, लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद शिक्षा विभाग काउंसलिंग नहीं कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्दी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वो आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे।