कर्ज नहीं चुकाने वाले किसान की पुलिस के हाथों पिटाई होने के कुछ ही दिनों बाद तमिलनाडु में एक युवा किसान ने आत्महत्या कर ली। एक निजी फाइनेंस फर्म के अधिकारियों ने उसके ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और गालियां भी दी। किसान से कर्ज में लिए गए 2 लाख रुपये की वसूली के लिए फर्म ने यह कदम उठाया है।