कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के बीच जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने जुमे की नमाज समेत सभी नमाज, घरों में पढने की अपील करते हुए कहा कि ये वक्त सावधानी बरतने का है। वहीं भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने लोगों से अपील की कि वो नमाज अपने घर में ही करें।