यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार फुल एक्शन मोड में दिख रही है। सरकार के मंत्री अपने-अपने कामों में जोर-शोर से जुटे हैं। इस कड़ी में इलाहाबाद के सिविल लाइन बस अड्डे पर अचानक निरीक्षण करने पहुंचे राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। औचक निरीक्षण में उन्हें कई गड़बड़ियां मिली जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई साथ ही जरूरी दिशानिर्देश भी दिए।