हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट की मौत के बाद हाल के दिनों में सुर्खियों में आए गोवा के कर्लीज रेस्तरां के विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने इस शर्त के अधीन कर्लीज रेस्तरां को तोड़ने से रोका कि कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं होगी। गोवा का ये चर्चित रेस्तरां उत्तरी गोवा में अंजुना समुद्र तट पर स्थित है। इसी रेस्तरां में पार्टी करने के बाद सोनाली फोगाट की मौत हुई थी।