गौ रक्षकों के बढ़ते उपद्रव को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर तुरंत और कड़े कदम उठाए जाने की बात कही है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य की सरकारों से कहा कि गौरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा का रोकने के लिए कदम तुरंत उठाएं और राजनीति न करते हुए नोडल अफसरों की तैनाती करें।