दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की यादगार तस्वीरों से सजा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो ब्यूटी फोटोग्राफर टीना देहल ने साझा किया है। इस वीडियो पर धर्मेंद्र के बेटे व लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल ने भी रिएक्शन दिया है। पिता के निधन के करीब आठ दिन बाद सनी देओल ने आज सोमवार को इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। साथ ही बॉबी देओल और अभय देओल ने भी कमेंट किया है।