कानपुर के गायत्री देवी भारती विद्यापीठ इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच चुनावी चर्चा का आयोजन किया गया। यहां छात्रों ने यूपी चुनाव में अपनी- अपनी मनपसंद पार्टियों का समर्थन करते हुए लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की। किसी ने समाजवादी पार्टी का समर्थन किया तो किसी ने कांग्रेस का और किसी ने यूपी चुनाव में बीजेपी के जीतने की उम्मीद जताई। इस चर्चा में मोदी खेमा कुछ ज़्यादा ही हावी दिखा।