प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह गुजरात में 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश में ‘महाकाल लोक’ का उद्घाटन करेंगे, जो महाकालेश्वर मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर शनिवार को कानपुर पहुंचे। वे यहां संघ के स्वर संगम घोष शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव पर आज फूलबाग स्थित नानाराव पार्क में सुबह 10 बजे वाल्मीकि समाज व दूसरे समाज के प्रमुख लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए आज करो या मरो के दूसरे वनडे में हरहाल में जीत दर्ज करनी होगी। रांची में हारते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...