यूपी के मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष और समाजवादी नेता सीमा प्रधान और उनके पति अतुल प्रधान ने सूबे की योगी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि शहर का डीएम ऑफिस बीजेपी का राजनीतिक अड्डा बना हुआ है। बीजेपी कार्यकर्ता असलहों के साथ वहां घूमते हैं, प्रशासन चाहे तो CCTV फुटेज की जांच करा ले।