केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार को गुंडों की सरकार करार दिया है। इलाहाबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वेंकैया ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सिर पर हार का डर मंडरा रहा है, इसीलिए उन्होंने पूरी तरह से खत्म हो चुकी कांग्रेस पार्टी से हाथ मिला लिया है। नायडू ने दावा किया कि यूपी की जनता बीजेपी को पूर्ण बहुमत की सरकार के लिए वोट देगी।