फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी की ओर बढ़ रहा सौर तूफान

अजीत यादव Updated Thu, 31 Mar 2022 06:23 PM IST

अंतरिक्ष में कई तरह की घटनाएं होती रहती है। चाहे वह तारों से जुड़ी हो, ग्रहों से जुड़ी हो या और कोई खगोलीय घटना हो। हम उन घटनाओं को देखते हैं और समझते हैं की वह घटनाएं हमारी पृथ्वी पर किस तरह का प्रभाव दिखाएंगी। ऐसे ही एक घटना सूर्य में देखने को मिल रही है। हाल ही में सूर्य पर एक विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में सौर तूफान उठा। 14 मार्च से यह तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और बृहस्पतिवार को हमारे ग्रह से टकराएगा। नासा के मुताबिक, 21,85,200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे सौर तूफान के पृथ्वी से टकराने की आशंका 80 फीसदी है। वैज्ञानिकों ने चेताया कि इसकी वजह से आज सुबह-शाम के वक्त रेडियो व जीपीएस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस बार पहले के तूफान की तुलना में खतरा तीन गुना ज्यादा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि पिछले कई वर्षों में हमने सूरज में काफी कम हलचल देखी है। ऐसा अधिकतर सोलर मिनिमम के दौरान ही होता है, लेकिन अब हम सोलर मैक्सिमम की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। यह 2025 में अधिक तेज होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें