लगातार पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों की जेबों पर असर देखने को मिल रहा है। सिर्फ पेट्रोल डीजल ही नहीं बल्कि महंगाई भी लोगों को दिन प्रतिदिन झेलनी पड़ रही है। आज लगातार 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़े हैं। आज पेट्रोल - डीजल के दामों में एक बार फिर से 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है। अब तक के बढे दामों को को देखा जाए तो कुल मिलाकर के 6.40 रूपये तक बढ़ाये गए है। वहीं दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई के ऊपर योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बयान दिया है उन्होंने कहा है कि महंगाई बढ़ी है तो लोग अपनी कमाई बढ़ाए।