लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में खुदाई के दौरान शिवलिंग निकल आया। अमेठी स्कूल के पीछे एक इमारत निर्माण के लिए खुदाई चल रही थी तभी मजदूरों को एक शिवलिंग दिखाई दिया। जैसे ही शिवलिंग निकलने की खबर फैली इलाके में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई और कुछ ही देर में वहां भजन-कीर्तन शुरू हो गए। अब माना जा रहा है कि ये शिवलिंग पुरातत्व विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा, जो इसकी जांच करेगा।