बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से शिवसेना नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा कर रही है। मुखपत्र सामना में शिवेसना ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर तूफान खड़ा कर दिया है। अगर यह तूफान चक्रवात में बदल जाए तो 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए चुनौती बन सकता है।