फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील सुधा द्विवेदी ने लगाया समीर वानखेड़े पर वसूली का आरोप

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 26 Oct 2021 12:31 PM IST

मुंबई पुलिस की एक वकील सुधा द्विवेदी ने एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और पांच दूसरे लोगों के के खिलाफ क्रूज पर ड्रग मामले में कथित रूप से जबरन वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी के अनुसार, वकील सुधा द्विवेदी ने लिखित शिकायत एमआरए मार्ग पुलिस थाने और संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंभे और राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालयों में भी दी है। द्विवेदी ने शिकायत में वानखेड़े तथा प्रभाकर सैल और के. पी. गोसावी सहित पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। एक अन्य अधिकारी ने इस मामले में कहा कि हमें शिकायत मिली है, लेकिन अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें