यूपी में कांग्रेस-एसपी गठबंधन होने के बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मीटिंग कर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस फैसले से जनता खुश है और ये गठबंधन सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए किया गया है। पदाधिकारियों ने बीएसपी पर भी तंज कसते हुए कहा, लॉ एंड ऑर्डर की बात करने वाली बहन जी ने अपराधी छवि वाले लोगों को अपने यहां पनाह दे दी है।