सपा पार्टी के नेता जावेद आबिदी ने खुलासा किया है कि पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने रजत जयंती समारोह के दौरान उन्हें धक्का देने के बाद उनसे माफी मांगी । जावेद आब्दी की माने तो शिवपाल इस घटना के बाद काफी शर्मिंदा थे, और उन्होंने इशारों में हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगी। समारोह में जावेद सीएम अखिलेश के समर्थन में नारे लगा रहे थे, जिससे नाराज शिवपाल यादव ने उन्हें मंच से दो बार धक्का दिया और मंच से उतार दिया।