पार्टी विरोधी होने के आरोपों के बीच अपनी ही सरकार से नाराज राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपने अनशन के साथ मौन व्रत भी धारण किया। समाज सुधारक ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी और गांधीजी के चित्र वाले बैनर तले बैठकर पायलट ने बिना कुछ बोले 5 बड़े मैसेज जनता और कांग्रेस को दे दिए।