यूपी के बरेली में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने वाइस चांस्लर का घेराव किया। स्टूडेंट्स ने कैम्पस में सिक्योरिटी बढ़ाए जाने की मांग की। दरअसल, कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी की एक एमबीए स्टूडेंट पर कैम्पस में हमला हुआ था। गर्ल्स स्टूडेंट्स ने कैम्पस में सिक्योरिटी बढ़ाने के साथ ही कैम्पस में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग वीसी के सामने रखी। गर्ल्स स्टूडेंट्स ने बताया कि इस हमले के बाद उन्हें हॉस्टल से निकलने में भी डर लगता है।