बागपत के छपरौली से RLD विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बिनौली ब्लॉक के प्रथमिक स्कूलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और बिजलीघर का दौरा किया। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने इसके बाद कहा कि सभी जगह व्यवस्था बिलकुल खराब और चौपट है। विधायक सहेंद्र सिंह ने बिनौली के सामुदायिक स्कूल में मिलनेवाले मिड डे मील को जानवरों के चारे से भी ज्यादा खराब बताया।