केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हुए हंगामे को लेकर नया वीडियो पोस्ट किया है। 12 फरवरी को जारी हुए इस नई वीडियो क्लिप से पहले भी रिजिजू ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के 20-25 सांसदों ने अध्यक्ष के कमरे में घुसकर गालियां दी थी।
इससे पहले हम आपको रिजिजू का नया बयान सुनाए आपको बता दे कि इस पूरे विवाद पर प्रियंका का बयान भी सामने आ चुका है क्योंकि रिजिजू ने अपने कल वाले बयान में ये साफ कहा था कि के सी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी ने अपने सांसदों को उकसाया था, मगर प्रियंका ने इन सभी आरोप को खारिज करते हुए क्या-कुछ कहा जरा सुनिए...
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के साथ लिखा 'यह कांग्रेस सांसद द्वारा बनाया गया अवैध वीडियो क्लिप है, जिसमें 20-25 कांग्रेस सांसद माननीय अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर उन्हें अपशब्द कह रहे हैं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकी दे रहे हैं। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास रखती है और सांसदों को शारीरिक रूप से धमकी देने के लिए कभी प्रोत्साहित नहीं करती।'