अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में गबन के आरोपों की जांच जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी 15 जून से लगातार जांच कर रही है। संदिग्ध लोगों से लेकर मंदिर के ट्रस्टियों तक से पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ गबन को लेकर रोज नए-नए दावे भी किए जा रहे हैं। दान की राशि के गबन से शुरू हुई बात रामलला के मुकुट से लेकर जमीन की खरीद में भारी हेरफेर के आरोपों तक पहुंच चुकी है।