गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मेरठ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने उनकी खाट सभा पर भी खूब चुटकी ली। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले उन्होंने खाट पंचायत की लेकिन अब खाट से उतरकर साइकिल पर सवार हो गए,जो पंचर हो चुकी है।