केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में भाजपा ने शुक्रवार को फतेहपुर में परिवर्तन यात्रा रैली की। नोटबंदी को लेकर राजनाथ बोले, जो विरोधी नोटबंदी को नसबंदी मानते हैं, दरअसल उनकी नस कट गई है। बीजेपी की जंग ऐसे ही लोगों के खिलाफ है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि जिनके पास कालाधन है वो ही लोग नोटबंदी से परेशान हैं।