देशभर की 95 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। कई दिग्गज भी इस दौरान वोट डालते हुए कैमरे में कैद हुए। रजनीकांत ने चेन्नई में मतदान किया। पी चिदंबरम परिवार सहित वोटिंग के लिए पहुंचे। साथ ही कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे भी सोलापुर में वोट डालने पहुंचे।