फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update/Ajmer Flood News: राजस्थान में भारी बारिश, अब अजमेर में कैसा रहेगा मौसम?

Mon, 21 Jul 2025 04:17 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान में जोरदार बारिश के बाद जयपुर सहित कई जिलों की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो होने की स्थिति आ गई है। बांध से जयपुर, टोंक और आस-पास के क्षेत्रों की करीब एक करोड़ की आबादी की प्यास बुझाई जाती है। इसके अलावा यह खेती के काम के लिए भी पानी सप्लाई करता है।

भारी बारिश के चलते रविवार को टोंक के बरवास उप तहसील क्षेत्र की छान बास सूर्या पंचायत के इस्लामपुरा बांध की पाल टूट गई। इसके कारण निचले क्षेत्र में बने नया गांव के तालाब पर पानी का दबाव बढ़ गया है, जिसके टूटने की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं निचले इलाकों में बसे गांवों में भी बाढ़ के जैसे हालात होने की आशंका है। ग्रामीणों से मिली सूचना पर शाम करीब 5 बजे SDRF और सिविल डिफेंस टीम पहुंची और जायजा लिया। इसके बाद जल संसाधन विभाग की टीम भी पहुंची। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें