फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर कपल केस में आरोपी की दादी ने कह दी बड़ी बात | Indore Couple

Thu, 12 Jun 2025 01:33 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

राजा और सोनम केस में नए-नए मोड़ और खुलासे हो रहे है, अब आरोपी राज की दादी का बयान भी सामने आया है राज की दादी रामलली का कहना है कि उसका पौता निर्दोष है। वह ऐसा नहीं कर सकता है। उसे फंसाया गया है। स्थानीय पुलिस भी गांव में राज के बारे में पूछताछ करने पहुंची थी। इसके अलावा इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल राज कुशवाहा के चाचा के बयान से नया मोड़ आ गया है। चाचा भूपेंद्र ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। राज की नौकरी से ही परिवार का भरण पोषण होता है। सोनम के पिता की फैक्टरी में राज नौकरी करता है। इन हालातों में सोनम और राज के बीच प्रेम प्रसंग कैसे हो सकता है? राज को सोनम किसी हालत में पसंद नहीं कर सकती। उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी वजह से उसे फंसाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मेघालय पुलिस की एसआईटी ने पूछताछ के दौरान सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट, रेनकोट और अन्य सबूतों को सोनम के सामने रखा। साथ ही, प्रेमी राज कुशवाहा से भी उसका आमना-सामना करवाया। इसके बाद सोनम ने गुनाह कबूल करते हुए कहा कि राज व तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। 

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें