राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, गहलोत और पायलट के विवाद को सुलझाने के लिए अब राहुल गांधी ने कमान अपने हाथ में ले ली है। वहीं, सचिन पायलट पर एक्शन की बात कहने वाले प्रदेश राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के सुर भी बदल गए हैं।