राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल के बाद अब कर्नाटक पहुंच गई है। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसकी जमकर चर्चा भी हो रही हैं। लेकिन, इस बीच केरल में पार्टी नेताओं से उनकी ‘समोसे वाली गप-शप’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहुल का यह क़िस्सा सुनकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वायरल वीडियो में राहुल गांधी ‘हाफ वेज और हाफ नॉनवेज समोसे’ के बारे में एक किस्सा सुना रहे हैं। राहुल ने कहा कि उन्होंने पहली बार ‘हाफ वेज और हाफ नॉनवेज’ फूड आइटम का जिक्र सुना।