लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विपक्षी दलों के प्रतिनिधि के रूप में सरकार पर तीखे हमले किए। राहुल ने अपने भाषण के दौरान भगवान शिव की अभयमुद्रा का जिक्र कर उनकी तस्वीर भी दिखाई। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में अलग-अलग धर्मों का जिक्र कर अहिंसा से भाजपा का मुकाबला करने की बात कही। लोकसभा में विपक्षी दल के नेताओं के विरोध का सामना कर चुके राहुल को अब धर्माचार्यों ने पढ़ने की नसीहत दी है।