फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया के सामने राहुल गांधी को देख अश्विनी वैष्णव-प्रह्लाद जोशी का रिएक्शन वायरल, प्रियंका गांधी भी मुस्कुराई

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 11 Feb 2026 08:17 PM IST

Rahul Gandhi Ashwini Vaishnaw Pralhad Joshi Viral Video: संसद परिसर के बाहर बुधवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहते थे और उनके पास खड़े होते है। तभी अचानक राहुल गांधी भी वहां पहुंच जाते है और उन दोनों केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर मीडिया से बात करने को कहते है। लेकिन, वो मंत्री राहुल गांधी को नजरअंदाज करते हुए वहां से चुपचाप निकल जाते है।

केंद्रीय मंत्रियों को वहां से जाते देख राहुल गांधी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ वहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं और वह मुस्कुराती नजर आईं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें