फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Floods: पंजाब-हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए हरियाणा सरकार ने भेजी मदद, किए कई ट्रक रवाना

Sun, 07 Sep 2025 02:59 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हरियाणा ने एक बार फिर से मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। हरियाणा सरकार ने पंजाब के साथ हिमाचल को भी मदद भेजी है। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। सीएम सैनी ने देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पंच कमल पंचकूला से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरी गाड़ियों को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 राहत सामग्री की गाड़ियों को पंजाब और 10 राहत सामग्री की गाड़ियों को हिमाचल के लिए रवाना किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता एवं हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंचकूला से पंजाब के लिए राहत सामग्री से भरे 15 ट्रक रवाना किए गए हैं। इसके अलावा 10 ट्रक हिमाचल प्रदेश भी भेजे गए हैं। प्राकृतिक आपदाओं की ऐसी परिस्थितियों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य है।

हरियाणा में बाढ़ की स्थिति पर सीएम ने कहा कि हरियाणा के निचले इलाकों में भारी बाढ़ आई है। मैं लोगों से मिल रहा हूं और उन्हें आश्वस्त कर रहा हूं कि हम इस प्राकृतिक आपदा का मिलकर सामना करेंगे। जिनके घरों को नुकसान हुआ है या जिनके परिवार हताहत हुए हैं, उन्हें हमने 4 लाख रुपये फौरी राहत दी है। जो लोग घायल हुए हैं उन्हें भी मुआवजा दिया गया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें