लोग किस तरह से प्रियंका का स्वागत कर रहे हैं इसकी बानगी यहीं से दिखती है कि सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राहुल गांधी के साथ रोड शो से ठीक पहले ट्विटर पर प्रियंका गांधी ने अपना अकाउंट बनाया था। प्रियंका गांधी वाड्रा नाम से बने इस वेरिफाइड अकाउंट पर फॉलोअर्स बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।