फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav Aniruddhacharya Viral Video: अखिलेश यादव पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी से भड़कीं प्रिया सरोज

Thu, 17 Jul 2025 08:02 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Akhilesh Yadav Aniruddhacharya Viral Video: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बीच बहस का एक पुरान वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है। इस बीच, अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। वहीं, अनिरुद्धाचार्य के बयान पर अब समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने पलटवार किया है। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि, यह बाबा हिंदू-मुस्लिम जोड़ कर देश-प्रदेश का माहौल खराब कर रहे है।

अखिलेश यादव को लेकर अनिरुद्धाचार्य के बयान पर सपा सांसद प्रिया सरोज बुरी तरह भड़क गई। प्रिया सरोज ने अनिरुद्धाचार्य का वीडियो शेयर करते हुए गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा, "जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम बताने में असफल हो जाता है, तो अपनी छवि सुधारने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का नाम हिंदू-मुस्लिम जोड़ कर देश-प्रदेश का माहौल खराब कर देता है। यही सिखाते है ये अपने प्रवचन में..?"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें